मानसून में कैसे रखें बालों और स्किन का ख्याल - LIFESTYLE BLOG

Read More

मानसून में कैसे रखें बालों और स्किन का ख्याल

 

मानसून में कैसे रखें बालों और स्किन का ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

Balo-ka-Jhadna-Roke-In-Hindi

बारिश का मौसम कितना सुहावना लगता है न। बारिश की वो बूंदे, ठंडी हवा और साथ में गर्मागर्म चाय-पकौड़े। सुनकर ही मन खुश हो जाता है। इसीलिए ज्यादातर लोगों को ये मौसम सबसे अच्छा लगता है।

मानसून में कैसे रखें बालों और स्किन का ख्याल

बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिला सकता है, लेकिन ये अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में ज्यादा नमी होने के कारण हमारे बालों और स्किन पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। अधिकतर लोग झड़ते बालों और ऑयली स्किन को लेकर परेशान रहते हैं। बारिश का मौसम बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है। इस कारण बाल ज्यादा झड़ते हैं। कितनी भी ऑयलिंग कर लें या घरेलु नुस्खे अपना लें, लेकिन बालों का गिरना कम नहीं होता।

वहीं कुछ लोगों को बारिश में पिंपल-एक्ने होने लगते हैं। नमी इतनी बढ़ जाती है की बैक्टीरियल इन्फेक्शन की संभावना भी बढ़ जाती है। त्वचा ऑयली और चिपचिपी होने लगती है। इसी वजह से कील-मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है।

इसलिए आज ‘LIFESTYLE BLOG’ में बात करेंगे बारिश में बढ़ते हेयरफॉल और स्किन प्रॉब्लम्स के बारे में। साथ ही जानेंगे कि-

  • मानसून में बालों और त्वचा का ख्याल कैसे रखें
  • हेयर ग्रोथ और हेल्दी स्किन के लिए कैसी हो डाइट
  • सवाल- बारिश में ज्यादा हेयरफॉल क्यों होता है?

    जवाब- मानसून में बाल झड़ना आम समस्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इसी नमी के कारण बालों और स्किन पर असर पड़ने लगता है, जिसकी वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं और गिरने लगते हैं। बाल गिरने के और भी कई कारण हो सकते हैं।

  •  हेल्दी लोगों के सिर पर 80,000 से 1,20,000 बाल होते हैं। हर दिन एक व्यक्ति के करीब 50-100 बाल झड़ते हैं, जो कि नॉर्मल है। इसमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। अगर एक दिन में करीब 100 से ज्यादा बाल गिर रहे हैं या बालों का गुच्छा गिरता हुआ दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आपके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं।

    इसके अलावा इन कारणों से बारिश के मौसम में बाल ज्यादा झड़ते हैं-

    • वातावरण में नमी के कारण बाल हाइड्रोजन को अब्जॉर्ब कर लेते हैं। बालों की रासायनिक संरचना हाइड्रोजन के प्रति संवेदनशील होती है। इसी वजह से मानसून में बाल झड़ते हैं।
    • नमी के कारण बालों की चिकनी क्यूटिकल फट जाती हैं और बाल टूटने लगते हैं। नमी के कारण स्कैल्प को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और उसकी जड़ें शुष्क और कमजोर हो जाती हैं।
    • जब आपके बाल बारिश के पानी में भीग जाते हैं तो नमी बालों के रोम को कमजोर कर देती है और बालों को उलझा देती है और इस तरह बारिश के मौसम में बाल झड़ने लगते हैं।
    • इसके अलावा बारिश में एसिड रेन, जल संक्रमण, बैक्टीरिया और फंगस का जोखिम भी बढ़ता है, जिससे स्कैल्प में खुजली होती है और बाल झड़ने लगते हैं। इसका एक मुख्य कारण डैंड्रफ भी है।

    सवाल- मानसून में ज्यादा एक्ने और पिंपल्स क्यों होते हैं?

    जवाब- जैसे नमी के कारण बालों पर असर पड़ता है, वैसे ही ज्यादा नमी के कारण हमारी स्किन पर भी असर पड़ता है। ह्युमिडिटी के कारण स्किन में नेचुरल ऑयल ज्यादा निकलता है। जब ये धूल-मिट्टी और प्रदूषण के संपर्क में आता है तो पोर्स को बंद कर देता है और सीबम बनाता है। इसी कारण कई लोगों को एक्ने और पिंपल्स होते हैं। इसके और भी कई कारण हैं, जैसे कि-

    • कम पानी पीने से स्किन शुष्क हो जाती है, जिस वजह से चेहरे पर एक्ने ब्रेकआउट हो सकता है।
    • ज्यादा ऑयली क्रीम भी पिंपल्स बढ़ा सकती है। कुछ लोग डेड स्किन से निजात पाने के लिए केमिकल वाले स्क्रब लगा लेते हैं। इस वजह से पिंपल्स और बढ़ जाते हैं।
    • त्वचा का संपर्क बारिश के पानी में ज्यादा देर बने रहने से या गीले कपड़े ज्यादा देर पहने रहने से त्वचा में फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।
    Balo-ka-Jhadna-Roke-In-Hindi


    • स्टडी में शामिल 6409 मरीजों में से 45% पुरुष और 55% महिलाएं थीं। मरीजों की औसत उम्र 24.64 साल थी।
    • इसमें 14% रोगियों में धूम्रपान की आदत बताई गई, जबकि आधे मामलों में उच्च ग्लाइसेमिक आहार (HGD) देखा गया। उच्च ग्लाइसेमिक आहार का मतलब है, हाई शुगर और कार्ब फूड, जिसे खाने से बहुत जल्दी ब्लड शुगर बढ़ता है।
    • त्वचा में सीबम होने का कारण 35% ज्यादा कॉस्मेटिक का यूज करना था। 47% लोगों में मुंहासे प्रमुख समस्या थे और 51% रोगियों में सूजन और मुंहासे दोनों थे।
    • हाइपरपिग्मेंटेशन (35%) और घाव (29%) की वजह मुंहासे थे।

    सवाल- मानसून में अपने बालों का ख्याल कैसे रखें?

    जवाब- हर कोई चाहता है कि उसके घने, काले और लंबे बाल हों। लेकिन मानसून में ऐसा होना मुश्किल काम है। बारिश में हेयर केयर करना बहुत मुश्किल हो जाता है।


    सवाल- हेल्दी स्किन के लिए बारिश में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    जवाब- बारिश में ऑयली स्किन से बचने के लिए आप अपनी स्किन को साफ रखें। डॉक्टर सलाह देते हैं कि स्किन को सूट करने वाले और माइल्ड फेस वॉश और लाइट मॉइश्चराइजर ही लगाएं।

    सवाल- हेल्दी स्किन और हेयर के लिए हमारी डाइट कैसी होनी चाहिए?

    जवाब- हेल्दी स्किन और बालों की ग्रोथ तभी संभव है, जब इन्हें अच्छा पोषण मिले। जिस तरह हमारे शरीर के हर अंग को पोषण की जरूरत पड़ती है, उसी तरह हमारे बालों और त्वचा को भी पोषक तत्व चाहिए होते हैं।

  सवाल- स्किन और हेयर प्रॉबल्म से छुटकारा पाने किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  जवाब- नीचे पॉइंटर्स में देखें-

  • जितना संभव हो सके, अपने सिर और बालों को सूखा रखें क्योंकि गीले होने पर आपके बाल सबसे कमजोर होते हैं।
  • अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें। ड्रायर का इस्तेमाल कम करें। कर्लर, स्ट्रेटनर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स से भी बचें।
  • बालों को सुखाने के लिए किसी खुरदुरे कपड़े की बजाय माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें।
  • स्ट्रीट फूड और खुले में मिल रहे जूस पीने से बचें। इस मौसम में इनमें सबसे ज्यादा बैक्टीरिया रहते हैं।
  • चेहरे पर ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स न यूज करें।
  • पिंपल्स हों तो स्क्रब का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
  • घर में किसी और के कपड़े, टॉवल बिल्कुल यूज न करें।
  • शराब का सेवन और धूम्रपान कम करें क्योंकि इससे मानसून में बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Best AI Tools for Students

  Best AI Tools for Students हेलो दोस्तों! आजकल की तेज़-तर्रार दुनिया में टेक्नोलॉजी ने हमारी ज़िंदगी को आसान बना दिया है, और AI यानी आर्टिफ...