Health Care and Fitness Tips in Hindi - LIFESTYLE BLOG

Read More

Health Care and Fitness Tips in Hindi

Health Care and Fitness Tips in Hindi

हमारे शरीर को पोषण के साथ-साथ व्यायाम की भी ज़रूरत होती है। परंतु हम यह समझ ही नहीं पाते। जो ग़ौर करें तो जानेंगे कि शरीर को व्यायाम की ज़रूरत है।व्यायाम को लेकर हर व्यक्ति की अलग-अलग प्रतिक्रिया है। ऐसे बहुत-से लोग हैं जिन्हें लगता है कि उन्हें व्यायाम करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वे शारीरिक रूप से चुस्त और दुरुस्त हैं। वहीं कुछ को लगता है कि वे घर और बाहर के कामों के दौरान इतना चल लेते हैं कि उन्हें अलग से व्यायाम करने की ज़रूरत ही नहीं है। परंतु यह धारणा ग़लत है। आप चाहे कितने भी फिट हों या घर में काम करते हों, व्यायाम शरीर की ज़रूरत होती है। और यह ज़रूरत आपका शरीर आपको बताता है।

Health-Care-and-Fitness-Tips-in-Hindi


Health Care and Fitness Tips in Hindi

ये संकेत बताते हैं व्यायाम की ज़रूरत

शरीर में होने वाले बदलाव और लक्षण बताते हैं कि आपके शरीर को व्यायाम की ज़रूरत है इसलिए शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर सतर्क रहें।

  • यदि आपकी पीठ, जोड़ों, हाथ-पैरों और मांसपेशियों में दर्द रहता है या हर वक़्त कमज़ोरी महसूस होती है तो ये संकेत हैं जो व्यायाम की ज़रूरत की तरफ़ इशारा करते हैं। व्यायाम शरीर को मज़बूत बनाता है और ऊर्जा भी देता है।
  • कॉलेस्ट्रॉल का स्तर भी व्यायाम की ज़रूरत को दर्शाता है। यदि शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक है तो ये दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है।
  • किसी भी तरह की मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में व्यायाम इस समस्या से निजात पाने में मदद कर सकता है।
  • पाचन हमेशा ख़राब रहता है। जब आप ज़्यादा चलते हैं या व्यायाम करते हैं तो आपका कोलन ज़्यादा चलता है और प्रसाधन में आसानी होती है।
  • हमेशा बीमार रहते हैं, जैसे सर्दी-खांसी। नियमित व्यायाम प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करता है और बीमारी के जोखिम को कम करता है>
  • नींद ना आना या याद्दाश्त कमज़ोर होना भी संकेत है कि शरीर और दिमाग़ को व्यायाम की ज़रूरत है।
  • इनके अलावा शरीर की बिगड़ती बनावट, पतले होने के बावजूद पेट की बढ़ती चर्बी, मूड में बदलाव आदि भी बताते हैं कि व्यायाम करना शुरू कर देना चाहिए।

व्यायाम वज़न और क़द पर भी निर्भर है

जब वज़न, उम्र और क़द के हिसाब से काफ़ी ज़्यादा होता है तो यह एक तरह का संकेत है कि अगर अभी भी व्यायाम करना नहीं शुरू किया तो अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। वज़न कम करने के लिए कैलोरी कम करने की आवश्यकता होती है जिसके लिए व्यायाम सबसे ज़रूरी है। इसी तरह यदि बहुत दुबले-पतले हैं और वज़न नहीं बढ़ रहा है तो ये भी एक तरह से व्यायाम की ज़रूरत को दर्शाता है। व्यायाम मांसपेशियों को मज़बूत करता है। ये भूख को बढ़ाता है, मेटाबॉलिज़्म ठीक करता है। इससे पर्याप्त मात्रा में खा पाते हैं जिससे वज़न बढ़ाने में सहायता मिलती है। रक्त संचार को सही रखने, मस्तिष्क की कोशिकाओं को सक्रिय रखने और तनाव, अवसाद एवं सिर दर्द जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए व्यायाम ज़रुरी है।

समस्या के अनुरूप चुनें व्यायाम

  • व्यायाम केवल वज़न नियंत्रण नहीं करता बल्कि मांसपेशियों और हडि्डयों को मज़बूती देने के साथ मन को भी ऊर्जा देता है।
  • यदि आप अधिक वज़न की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए एरॉबिक्स व्यायाम, तेज़ गति से चलना, दौड़ना, रस्सी कूदना, प्लैंक, स्क्वाट्स और अन्य कार्डियो व्यायाम फ़ायदेमंद साबित हो सकते हैं।
  • इसी तरह वज़न बढ़ाने के लिए पुश-अप्स, पुल-अप्स, लंज एक्सरसाइज़, बेंच प्रेस और ओवरहेड प्रेस आदि व्यायाम मदद कर सकते हैं।
  • दिल की सेहत और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए दौड़ना, तैरना, साइकल चलाना, खेल खेलना जैसे व्यायाम ज़रूरी हैं।
  • व्यायाम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की मदद से पेट सहित पूरे शरीर की चर्बी को कम करने, मांसपेशियों को मज़बूत करने, जोड़ों को चोट से बचाने में और लचीलापन एवं संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है
  • कॉलेस्ट्रॉल होने पर व्यायाम को प्राथमिकता देनी चाहिए। व्यायाम कॉलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की सेहत को बेहतर रखता है।
  • लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम बहुत ज़रूरी है, लेकिन शुरुआती दौर में आपको कोई भी व्यायाम विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Best AI Tools for Students

  Best AI Tools for Students हेलो दोस्तों! आजकल की तेज़-तर्रार दुनिया में टेक्नोलॉजी ने हमारी ज़िंदगी को आसान बना दिया है, और AI यानी आर्टिफ...